खुर्जा में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
खुर्जा : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर’ में पहुंचे
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के “देश में आर्थिक भूचाल आने वाला है” वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी किसानों के बीच नहीं गए, इसलिए ऐसी “अनर्गल बातें” करते हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से गरीबों तक पहुंच रहा है। इस दौरे के दौरान जल शक्ति मंत्री ने सादगी की मिसाल पेश की। उनके कार्यालय ने पहले ही निर्देश जारी कर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से वाहनों के काफिले के साथ रास्ते में अगवानी न करने की अपील की थी। सभी लोग सीधे कार्यक्रम स्थल पर ही पहुंचे।
‘Z’ श्रेणी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, डॉ. भोला सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, सीपी सिंह, देवेंद्र लोधी और प्रदीप चौधरी सहित जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया और विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी मौजूद रहे।

