UP Petrol Diesel Price: यूपी में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
UP Petrol Diesel State wise Price: पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत के कारण उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. रसोई गैस, सीएनजी और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ईंधन की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मुरादाबाद, आगरा और मथुरा समेत कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं. अलग-अलग जिलों में स्थानीय कर और परिवहन लागत के कारण रेट में अंतर देखने को मिल रहा है. अब जिसका सीधा असर लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ने वाला है.
शुक्रवार सुबह छह बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है. पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये के आसपास हो गया है. डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है. यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है.
- उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
जिला पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
गाजियाबाद 97.77 91.04
नोएडा₹ 97.75 91.02
ग्रेटर नोएडा 97.78 91.20
मेरठ 97.47 90.57
मथुरा 96.95 90.21
आगरा 96.90 90.21
मुरादाबाद 98.04 91.29
सुल्तानपुर 99.08 92.22
मिर्जापुर 97.07 91.03
महाराजगंज 96.58 90.61
गाजीपुर 96.17 89.17
लखीमपुर 98.50 91.00
प्रयागराज 99.51 95.34

