News

प्रयागराज में बारिश, काशी में गलियों में पानी भरा

यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह 11 बजे से प्रयागराज में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। इससे पहले वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर समेत 10 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

वाराणसी में गलियों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण गंगा नदी किनारे लगी जेटी बह गई। लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में तेज धूप है। बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। लखीमपुर खीरी के प्राइमरी स्कूल में गर्मी-उमस से 2 छात्र बेहोश हो गए।

रविवार देर रात 1 बजे बरेली में हुई बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव में फंसकर कई ई-रिक्शा पलट गए। मौसम विभाग ने आज 57 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से मानसूनी एक्टिविटी और तेज होगी। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो गाजियाबाद, बलिया समेत 18 शहरों में बरसात हुई। लखनऊ-बाराबंकी में 45 मिनट तक आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। हापुड़ में बारिश से हाईवे पर पानी भर गया था।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम आज शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले गिर सकते हैं। लखीमपुर खीरी के पुरवा प्राथमिक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण कक्षा-5 की छात्रा रोहिणी बेहोश हो गई। शिक्षकों ने छात्रा को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी और उमस के चलते छात्रा को चक्कर आया। बता दें कि लखीमपुर में आज सुबह तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *