News

बुलंदशहर : स्याना में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग

बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बुगरासी के मुख्य चौराहे पर एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब सुबह 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोरूम के अंदर रखा जूते-चप्पलों का पूरा स्टॉक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पीड़ित शोरूम संचालक पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनका बुगरासी रोड पर मुख्य चौराहे के पास ‘गुप्ता बूट हाउस’ के नाम से जूते का शोरूम है। उन्होंने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब 10 लाख रुपए की भारी हानि हुई है और दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *