News

बुलंदशहर के नरौरा में मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म

बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा कम बोल पाता है और मंदबुद्धि है। मंगलवार देर रात वह अपने ताऊ के घर से लौट रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति, जो अक्सर शराब के नशे में रहता है, उसे पकड़कर अपने घर ले गया।

आरोपी ने किशोर के कपड़े उतारकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद किशोर रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोर अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर गया और उसकी ओर इशारा कर घटना की पुष्टि की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *