Crime News

अलीगढ़ में महिलाओं को लूटने वाले 2 बदमाश ढेर

अलीगढ़ में महिलाओं को लूटने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाशों ने रविवार दोपहर भी एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी घेराबंदी में जुटी थी।

पुलिस ने देर शाम बदमाशों को मढौली गांव के पास घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाश रजा मोहम्मद पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह रजापुर गांव के सिंभावली थाना क्षेत्र (हापुड़) का रहने वाला था। जबकि मोमीन बुलंदशहर का रहने वाला था। उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। 17 मई की दोपहर के समय भकरोला गांव की रहने वाली सीमा देवी, कुंती देवी, सुनीता, गुड़िया, प्रेमलता, कमलेश, रेखा, पूनम, ललितेश और कमलेश समेतत कई महिलाएं खेत गई थीं। इसी दौरान वहां बाइक से 2 युवक पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिलाओं को डरा दिया।

उसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से जबरन उनके कुंडल और पाजेब समेत अन्य जेवर उतरवा लिए। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित महिलाओं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की थी। गांववालों ने बताया था कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से महिलाओं में डर था। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की थी। मडराक थाने में इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।

आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में रहने वाली पुष्पा देवी जानवर लेकर खेत से घर जा रही थीं। तभी गोधा रोड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके कुंडल लूट लिए थे।

एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया- कई दिनों से दोनों अपराधियों की तलाश में लगातार नाकेबंदी और कॉम्बिंग की जा रही थी। सभी छोटे-बड़े रास्तों पर टीमें एक्टिव थीं। रविवार सुबह खैर थाना क्षेत्र में दोनों बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और वहां से भाग गए। इसके बाद पूरे इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *