Dailynews

‘प्रेमानंदजी जब तक ठीक नहीं होंगे, इंतजार करेंगे

महाराज जी अभी दर्शन नहीं दे रहे हैं। कोई बात नहीं, अभी हम सब यहां रुककर इंतजार करेंगे। मुझे राधा-रानी पर भरोसा है। जल्द ही प्रेमानंद महाराजजी स्वस्थ होंगे। फिर हम लोग आशीर्वाद लेकर घर जाएंगे।

यह कहना है 1400 किमी दूर कोलकाता से वृंदावन आई महिला श्रद्धालु जूही भावनी का। इनकी तरह राजस्थान, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों से भक्त प्रेमानंदजी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रेमानंदजी की तबीयत 10 दिनों से खराब है। इसलिए भक्त उनका दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

सोमवार को प्रेमानंदजी का एक वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने भावुक अपील की। कहा- मैं रहूं या न रहूं, मेरी चिंता मत करिए। इसके बाद से शिष्य उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। इसी बीच,Media को आश्रम से जुड़े शिष्यों ने बताया- अब महाराजजी की तबीयत में सुधार हुआ है। वह सिर्फ चुनिंदा शिष्यों (शरणागत) से मिल रहे हैं। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही है कि चिंता नहीं करनी। न यह चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे। देख लेना, तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिएगा। जो जहां जिस सेवा में आए, उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो। मंगल होगा। तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे।

आप निर्भय, निश्चिंत, निशोक होकर भजन करो। हमारा जब मन होगा, तब हम बोल देंगे। हम एकांतवास कर रहे हैं। एकांतवास आपके लिए है, हमारे लिए नहीं। हमारे लिए हम भजन नहीं कर रहे। हमारे लिए हमारा मौन नहीं है। हम आपको सही बताएं तो हमारा जो कुछ होना था, वह हो गया। जो कुछ हो रहा है, वह सब आपके लिए हो रहा है। खूब भजन करो, नाम जप करो, आश्रित रहो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो।

560 किमी दूर राजस्थान के पाली से वृंदावन आश्रम आए भक्त जालम सिंह ने कहा- संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आए हैं। मुलाकात नहीं हुई। मोबाइल पर ही महाराजजी की बातें सुनने को मिल रही हैं। प्रेमानंदजी के भावुक संदेश पर जालम सिंह ने कहा- ध्यान करेंगे तो गुरुदेव हृदय के अंदर ही हैं। गुरुदेव ने जो ज्ञान के रास्ते बताए हैं, उसके हिसाब से चलेंगे तो गुरुदेव हृदय के अंदर ही मिलेंगे।

2 हजार किमी दूर असम से वृंदावन आए भक्त ओमप्रकाश ने कहा- महाराजजी मेरे सर्वेसर्वा हैं। उनका जो वीडियो आया है, उसमें वह बताना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा राधा नाम से जुड़ें। नाम जप करें। इससे आपको दुखों से मुक्ति मिलेगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। मन से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हमारे गुरुदेव को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *