Dailynews

संभल: युवक को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

संभल में सोमवार दोपहर 18 साल के एक युवक को उसके गांव के युवक ने स्विमिंग पूल में डुबोकर मार दिया। उस वक्त स्विमिंग पूल में कई लोग नहा रहे थे। घटना का CCTV सामने आया है।

आरोपी ने 2 मिनट तक युवक का सिर पानी में दबाए रखा। युवक छटपटाता रहा, मदद के लिए अपने दोनों हाथ हवा में उठाए। लेकिन न तो किसी ने मदद की और न ही आरोपी ने उसे छोड़ा। जब युवक की मौत हो गई तो आरोपी स्विमिंग पूल से बाहर आ गया।

इसके बाद युवक का शव स्विमिंग पूल की तलहटी में चला गया। थोड़ी देर बाद जब अन्य लोग नहाने पहुंचे तो शव एक व्यक्ति के पैर से टकराया, तब लोगों को पता चला। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। घटना नखासा के गांव सलारपुर कलां की है। पिपली रामपुर मिलक में रईस अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी और उसके सात बच्चे हैं। इनमें मोहम्मद साने आलम (25), नजरे आलम (20), सोहिल (18), फैज आलम (16 ), मोहम्मद साहिल (11), गुलिस्ता (22 ) और फिजा (19) शामिल हैं।

सोहिल सोमवार की दोपहर 1 बजे सलारपुर कलां में बने स्विमिंग पूल में नहाने गया था। आरोप है कि स्विमिंग पूल में एक युवक ने उसे डुबोकर मार दिया। इसका एक सीसीटीवी सामने आया है। सोहिल अपने पिता की तीसरी संतान था। बताया जा रहा है कि सोहिल को जिसने डुबोया, वह उसी के साथ साइकिल से वहां पहुंचा था।

सीसीटीवी में सोहिल सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अन्य युवक के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहा था। तभी सोहिल के साथी ने उसका सिर पानी में दबा दिया। वह छटपटाने लगा। उसने ऊपर आने की कोशिश की, लेकिन युवक ने पूरी ताकत से उसे नीचे दबाए रखा। आरोपी इस दौरान इधर-उधर देखता भी रहा।

इस बीच कई लोग पूल में नहाने के लिए कूदे। आरोपी ने करीब 2 मिनट बाद सोहिल को छोड़ दिया। इसके बाद सोहिल 4 सेकंड के लिए पानी के ऊपर आया, उसने तैरकर बाहर आने की कोशिश भी की, लेकिन फिर डूब गया। उसका शव पूल की तलहटी में चला गया। स्विमिंग पूल मालिक सालिम ने बताया, एक व्यक्ति नहाने के लिए जब कूदा तो उसके पैरों में सोहिल का शव फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजनों को सूचना दी गई।

घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। तब उन्हें पता चला कि सोहिल को तैरना आता था तो वो डूब कैसे सकता है।

उन्होंने स्विमिंग पूल का कैमरा चेक किया तो उनके सामने सच्चाई आई। सोहिल को पानी के अंदर डूबोते हुए उसका साथी दिखा। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी सोमवार शाम को मिली है। हल्का के दरोगा को जांच करने के लिए गांव भेजा गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *