Crime News

कोहरे से 6 हादसे…48 गाड़ियां टकराईं, 5 की मौत

Share News

आगरा/उन्नाव/ बागपत/गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोहरे के चलते 6 सड़क हादसे हुए। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 41 घायल हैं। मेरठ में बुधवार सुबह भाजपा नेता राजकुमार सोनकर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, गाजियाबाद में 25 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 5 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। इधर, आगरा में महिंद्रा मैक्स हाईवे पर पलट गई। इसके बाद एक के बाद एक 15 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हैं। बागपत में इर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिनी और बस की टक्कर हो गई। इसमें 2 की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हो गए।

इधर, कानपुर में कोहरे के चलते ऑ​​​​​​टो पुलिया से 10 फीट गहरे नाले में गिर गया। उन्नाव में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं हैं। इसमें 1 की मौत हो गई। जबकि 16 घायल हैं।

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर कोहरे के चलते 15 वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। इसमें 1 की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसा झरना नाले के पास हुआ है। दरअसल, आगरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुर्गों से भरी हुई महिंद्रा मैक्स अचानक से बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गई।

इसकी वजह से पीछे से आ रहा एक ट्रक हाईवे पर ही रुक गया। इसके बाद एक-एक कर 14 वाहन आपस में भिड़ते चले गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।

मेरठ में सुबह घने कोहरे के चलते भाजपा नेता राजकुमार सोनकर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मेरठ महानगर से भाजपा के महामंत्री थे। राजकुमार सुबह घर से लोहिया नगर स्थित मंडी जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्नाव में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे भीषण कोहरा पड़ रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर और निजी निजी स्लीपर बस की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे में खड़े हो गए। थोड़ी देर बाद दिल्ली जा रही इंटरसिटी कंपनी की दो स्लीपर बसें खड़े कंटेनर और बस में पीछे से भिड़ गई। इन हादसों में 1 की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हैं।

बागपत में देर रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। दो महिलाएं सीमा और मनजीत की हादसे में मौत हो गई। यह लोग वृंदावन से पंजाब जा रहे थे। विजिबिलिटी कम होने के चलते ट्रक से बस की भिडंत हुई है।

सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं एक महिला को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के मुरादाबाद गांव के पास कोहरे के चलते सुबह तीन बजे 25 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 5 लोग घायल हो गए। दरअसल, गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जाते समय पहले गन्ने से भरा ट्रक पलटा था। इसके बाद अन्य वाहन टकराते चले गए। हादसे के बाद गाड़ियों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। फिलहाल, कई घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *