Live News

बुलंदशहर : नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादियों का किया  आयोजन

बुलंदशहर, स्थित नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादियों का आयोजन किया गया इस दौरान एक ही मंडप में सैकड़ो जोड़ों ने निकाह की रस्म अदायगी करते हुए एक दूसरे के साथ फेरे भी लिए। इस दौरान सीडीओ कुलदीप मीना और विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

जिला बुलंदशहर स्थित नुमाइश मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 676 शादियों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान 2:00 बजे तक लगभग 105 दुल्हो ने निकाहनामा पढ़ते हुए एक दूसरे को कबूल किया। इसके अलावा एक ही मंडप ने 571 दुलहो ने हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे संग जीने मरने की कसम खाकर फेरे लिए।  नुमाइश मैदान में आयोजित भव्य समारोह में भारी भीड़ मौजूद रही तथा सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान काफी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *