कॉकरोच जनता पार्टी की UP की राजधानी में एंट्री, छावनी बना इको गार्डन
लखनऊ: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है. पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध जताया. अब लखनऊ में
प्रदर्शन के लिए अलग-अलग जिलों से युवा पहुंच गए है. पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह तड़ते दो बजकर 40 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वह एक होटल गए. फिलहाल दीपके धरना प्रदर्शन के स्थल पर पहुंच गए हैं. जबरदस्त नारेबाजी की जा रही है.
बता दें, अभिजीत दीपके लखनऊ एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रुकने के बाद सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से सरोजिनी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में रुके. फिर शुक्रवार सुबह लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गार्डन में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया. इसको लेकर पुलिस सतर्क मोड में है. पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कोचिंग संचालक और अभ्यर्थी इको गार्डन पहुंचे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी चल रही है. नीट और यूपी में परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक को लेकर युवा विरोध जता रहे हैं. इको गार्डन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि लखनऊ पुलिस ने कॉकरोच पार्टी के धरना प्रदर्शन को इजाजत देने से इनकार कर दिया था. इस पर अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह खुद स्थानीय पुलिस के पास जाएंगे और इजाजत देने की अपील करेंगे. हालांकि, बाद में प्रयागराज में एग्जामपुर कोचिंग में संचालक विवेक कुमार ने धरना प्रदर्शन की अनुमति ले ली थी.

