हाथों से चलकर बरसाना की परिक्रमा कर रहा बच्चा, 2 दिन में पूरी की 5 किमी की दूरी
मथुरा के बरसाना में 13 साल का बच्चा 3 दिन से हाथों के बल चलकर परिक्रमा कर रहा है। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई, फिर भी वह परिक्रमा करता रहा। उसने करीब डेढ़ किलोमीटर तक हैंड वॉकिंग की।
आगरा के प्रतीक विहार फेस-2 में रहने वाला आराध्य गुप्ता 9वीं कक्षा के छात्र है। उसने गुरुवार को बरसाना की परिक्रमा शुरू की थी। परिक्रमा मार्ग करीब 7 किलोमीटर का है। आराध्य अब तक 5 किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुका है।
आराध्य ने बताया- मैं अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए परिक्रमा कर रहा हूं। राधारानी की कृपा से ढाई दिन में साढ़े 5 किलोमीटर चल चुका हूं। अगर तबीयत ठीक रही, तो कल तक परिक्रमा पूरी कर लूंगा।
आराध्य की इच्छा थी कि वह गोवर्धन या वृंदावन की परिक्रमा भी हाथों के बल पर पूरी करे। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने यह संकल्प लिया है।

