Latest

अभिनेता विजय कुमार सिंह जी ने रांची का नाम पूरे देश में रौशन किया है- आशुतोष द्विवेदी

Share News
4 / 100

राँची,सद्दाम हुसैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव युवा नाट्य संगीत अकाडमी के संयुक्त तत्वावधान में & टीवी के मशहूर सीरियल ” भाभी जी घर पर है “, हप्पू की उलटन पलटन , कहानी आदि कई और फिल्मों जैसे लगे रहो मुन्ना भाई,जब भी मेट आदि कई फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता विजय कुमार सिंह जी को रांची स्थित उनके आवास जाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी एवं युवा नाट्य संगीत अकाडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल जी ने उन्हें झारखंड के अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि विजय कुमार सिंह एक जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से रांची ही नहीं मुंबई में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है।

रांची से म।डवाड़ी कॉलेज से इन्होंने इंटर और ग्रेजुएशन कर उन्होंने रांची से मुबई की ओर रुख कर लिया था। उन्होंने ने भोजपुरी फिल्म जैसे फिरंगी दुल्हनिया, सहिया जैसी फिल्मों में भी काम किए हैं। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि वो रांची एक निजी कार्य सिलसिले में आए थे। उन्होंने के कहा कि रांची मेरा घर है। यहां आने से मेरा बचपन की याद याद ताजा हो जाती है।यही पर रंगकर्मी श्री अजय मालकानी जी से मैंने अभिनय की शिक्षा ग्रहण किया था।रांची कलाकारों की भूमि है। यहां से मेरे जैसा कई कलाकारों ने कई तरह के मुकाम हासिल कर अपनी रांची का नाम पूरे देश में रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *