नोएडा में LIG सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-99 स्थित एलआईटी सोसाइटी के एक फ्लैट में गुरुवार देर रात इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 20 मिनट में आग बुझा दी। आग फ्लैट के अंदर ही सीमित रही। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह की जनहानि हुई। घटना गुरुवार देर रात सेक्टर-99 स्थित एलआईटी सोसाइटी के ब्लॉक नंबर 26 के फ्लैट की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि फ्लैट में लगे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। देखते ही देखते फ्लैट से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
20 मिनट में आग पर पाया काबू
आग देखकर सोसाइटी के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।
फ्लैट में ही सीमित रही आग
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना 19 नवंबर 2026 की है। शुरुआती जांच में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह सामने आई है। आग फ्लैट के अंदर ही रही। किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

