Crime News

आगरा : 40 लाख का नकली पान मसाला बरामद, जीजा-साले अरेस्ट

आगरा में अलग-अलग ब्रांड के नकली पान मसाला फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 40 लाख का नकली पान मसाला बरामद किया है। साथ ही जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी छिपे ये काम कर रहे थे। गोदाम में राजश्री, विमल और गोल्ड मोहर के नाम से बडे़ पैमाने पर नकली पान मसाला बरामद हुआ है। मामला ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार का है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *