Crime News

सिपाही ने नाबालिग से रेप किया, धर्मांतरण कराया

बारांबकी में एक सिपाही पर 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया। लड़की गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। मामला बढ़ा तो मौलाना की मदद से चलती कार में दोस्त के साथ उसका निकाह करवा दिया।

वारदात फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़ित नाबालिग की मां ने गुरुवार रात एसपी विजय वर्गीय से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया- पिछले कई दिनों से सिपाही और उसके साथी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

एसपी के निर्देश पर फतेहपुर कोतवाली में सिपाही, मौलाना समेत 4 नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ रेप, अपहरण, धर्मांतरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी एप्लीकेशन में बताया- पति की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मैं अपनी 16 साल की बेटी के साथ फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हूं। बेटी ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। घर की मानी हालत खराब होने के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है।

वर्ष 2024 में मेरी बेटी का फतेहपुर कोतवाली में तैनात सिपाही आसिफ से संपर्क हुआ। आसिफ ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। कई बार फोन पर इसके लिए दबाव बनाया। मना करने पर मेरी बेटी की गरीबी हालत का फायदा उठाकर पैसों का लालच देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित करने लगा।

बेटी के ना मानने पर आसिफ ने सउदी में रह रहे जावेद नाम के युवक को मेरी बेटी का नंबर दे दिया। जो मूलरूप से फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ही बसारा गांव का रहने वाला है। जावेद ने मेरी बेटी को धर्मातरण के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया।

धीरे धीरे उसने मेरी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ा ली। दोस्ती का फायदा उठाकर बहकाकर और बहला-फुसलाकर उसका ब्रेनवाश करना शुरू कर दिया। धर्मातरण के लिए तैयार कर लिया।

2 जनवरी 2026 को जावेद सउदी अरब से लौटा और बेटी से मुलाकात करके बहला–फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां एक कमरे में उसने बेटी के साथ रेप किया। उसे कुरान पढ़ाकर मुस्लिम धर्म सर्वोपरि होने की शिक्षा दी।

इसके बाद से ही जावेद और आसिफ ने मिलकर मेरी बेटी के साथ कई बार रेप किया। इस दौरान मेरी बेटी दो बार गर्भवती भी हो गई। आरोपियों ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

कुछ दिन पहले जावेद अपने जीजा सफदरगंज थाना क्षेत्र के चक गांव निवासी रेहान के साथ आसिफ कांस्टेबल के बताने पर कोतवाली नगर थाना के कानूनगोयान गांव निवासी हमजा के सम्पर्क में रहने वाले मौलाना के पास ले गया। जहां मसौली बाजार स्थित मजार पर एक कार के अंदर ही मौलाना ने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मेरी बेटी का निकाह जावेद से जबरन करवा दिया।

धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने का आरोप

नाबालिग की मां ने आरोप लगाते हुए पुलिस को कहा– अवैध धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न में शामिल ये सभी आरोपी अवैध धर्मांतरण गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस में शिकायत करने के बाद से वे लगातार मुझे और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम पर कभी भी हमला हो सकता है। हमें पुलिस सुरक्षा दी जाए।

4 नामजद समेत 8 पर मुकदमा्, तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

फतेहपुर कोतवाल अमित कुमार ने बताया–

QuoteImage

पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों और आठ अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *