News

NEET प्रदर्शन  : बुलंदशहर की सीमाओं पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, हर वाहन की हो रही जांच

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे विपक्षी नेताओं और किसान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुलंदशहर पुलिस ने जिले से लगती गाजियाबाद और नोएडा की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

जिले की सभी प्रमुख सीमाओं के साथ-साथ लुहारली टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

प्रशासनिक निर्देशों के तहत सपा, कांग्रेस और विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं को सीमाओं और टोल प्लाजा से दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा कड़ी नाकेबंदी कर उनके काफिलों को वापस मोड़ा जा रहा है।

बुलंदशहर पुलिस पिछले तीन दिनों से सक्रिय है। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर जिले के सैकड़ों कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है, ताकि वे दिल्ली कूच न कर सकें। सुरक्षा के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में लगातार पुलिस गश्त जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *