Crime News

पति को गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा

चंदौली में पत्नी ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ लिया। दोनों को घसीटकर गली में ले आई। पत्नी जब गर्लफ्रेंड को पीटने लगी, तो पति ने हाथ पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने धक्का देते हुए कहा- दूर हट, परिवार छोड़कर इसके साथ यहां गुलछर्रे उड़ा रहा है। मुझे शक हो गया था। बहुत दिनों से पीछा कर रही थी। आज तू पकड़ में आया है…।

पत्नी करीब 10 मिनट तक पति की गर्लफ्रेंड को पीटती रही। इससे गली में लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन, कोई बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। वहां भी करीब 2 घंटे तक हंगामा होता रहा। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक होटल का है। मारपीट की घटना रविवार शाम की है, जिसके 2 वीडियो सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आए। अलीनगर का रहने वाला प्रेम चौहान (45) पेशे से ट्रक ड्राइवर है। परिवार में पत्नी के अलावा 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 18 साल का, जबकि बेटी 16 साल की है।

प्रेम का करीब करीब एक साल से गांव की ही एक महिला से अफेयर चल रहा था। बताया जाता है कि महिला आलू मिल चौराहे पर होटल चलाती है। वह शादीशुदा है।

रविवार शाम करीब 6 बजे पत्नी से बहाना बनाकर प्रेम घर से बाहर गया। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खोया मंडी इलाके के एक होटल में पहुंच गया। पत्नी को शक हुआ, तो वह भी उसका पीछा करते हुए होटल पहुंच गई। होटल के कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों को कमरे से निकाला और गर्लफ्रेंड को पकड़कर बाहर गली में ले आई।

महिला कहने लगी कि मुझे पहले से शक था कि पति का कहीं दूसरी जगह चक्कर चल रहा है। आज पीछा किया तो सारी पोल-पट्टी खुल गई। मैं इनका वीडियो बनाकर वायरल करूंगी। ये हमसे झूठ बोलकर इसको मार्केटिंग करवा रहा है। इसके बाद पत्नी गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर पीटने लगती है। इस बीच, पति गर्लफ्रेंड से कहता है कि तुम चिंता मत करो, मैं इससे निपट लूंगा। इस पर पत्नी और भड़क जाती है। उसे धक्का मारकर दूर कर देती है। मारपीट के दौरान गर्लफ्रेंड ने उसका मंगलसूत्र पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने धमकाते हुए कहा- मंगलसूत्र छोड़ दो, नहीं तो आग लगा दूंगी। हालांकि, छीना-झपटी में मंगलसूत्र टूट गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *