Politics

सपाई मेरा मछली खाते AI फोटो वायरल कर रहे : BJP सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी, ममता दीदी को सुनकर लगता है कि उनका थोड़ा सिस्टम हिला हुआ है। पश्चिम बंगाल में ऐसा सरकार देनी है जो किसी के साथ भेदभाव ना करें। अब वहां काबा नहीं मां काली की पूजा होगी। सपाई मेरा मछली खाते AI फोटो वायरल कर रहे हैं। ये बातें बुधवार को वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कही।

वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बीएचयू में राष्ट्रीय कला मंच के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा- अब पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है। ममता बनर्जी और उनकी सरकार ने मां, मानुष और माटी तीनों को रुला दिया है।

भाजपा सांसद ने कहा- बंगाल की आज ये हालत हो गई है कि लोग अपने मंदिर में पूजा भी नहीं कर पता हैं। त्योहार मनाने जाते हैं तो उनके खिलाफ साजिशें रच दी जाती हैं। ममता दीदी अब जा रही हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल में सरकार आ रही है। भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल में कानून का राज कायम होगा। वहां भी भगवा लहराएगा।

पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर मनोज तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा वहां बढ़त बना रही है। उन्होंने कहा कि सर्वे भले “नेक टू नेक” की स्थिति बता रहे हों, लेकिन मेरा मानना है कि भाजपा 15–20 सीटों से आगे चल रही है।

उन्होंने कहा- जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। अब तक वे 25 सभाएं कर चुके हैं और आगे भी प्रचार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और निष्पक्ष शासन की जरूरत है।

मनोज तिवारी ने मछली- भात खाने के सवाल पर बोले- AI तकनीक का गलत इस्तेमाल करके मेरे खिलाफ फर्जी वीडियो और फोटो वायरल करके मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक कंटेंट पर विश्वास न करें।

उन्होंने कहा- मैं बताना चाहता हूं कि गौ मांस छोड़कर भाजपा किसी भी भोजन का विरोध नहीं करती है। मैं कभी नॉनवेज नहीं खाता हूं। लेकिन सपा के लोग मेरा यह फोटो वायरल कर रहे हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को भी गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। इससे यह समझ में आ रहा है कि बंगाल में विपक्ष पूरी तरह से डरा हुआ है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *