Crime News

सुल्तानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Share News
4 / 100

सुल्तानपुर गुरुवार को बड़ी ख़बर सामने आई है। यहां नकली शराब का कारोबार कर रही महिला पर नकेल कसने निषाद बस्ती में पहुंची पुलिस पर महिला ने हमला कर दिया। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। हालांकि महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

वल्लीपुर गांव का मामला
दरअसल, मामला कोतवाली नगर के वल्लीपुर गांव का है। गुरुवार दोपहर बाद नकली शराब बनाने वाली एक महिला के घर कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के KNI पुलिस चौकी की पुलिस बिना महिला पुलिस कर्मियों के दबिश देने पहुंच गई।

महिला ने लगाया अभद्रता करने का आरोप
आरोप है कि पुलिस वाले जबरन महिला सुमित्रा से अभद्रता करने लगे। बात इतनी बढ़ गयी की पुलिस के एक सिपाही ने महिला को तमाचा जड़ दिया। जिससे गुस्साई महिला ने भी जवाब में पुलिस के सिपाही को अपनी चप्पल से पीट दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची, और फिर महिला को हिरासत में लिया गया।

उधर घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह की माने तो उन्हें गांव में नकली शराब बनाये जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस दबिश मारने पहुंची थी। पुलिस को पड़ताल के दौरान पकड़ी गई महिला के घर से शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाला काफी मात्रा में लहन और भट्टी मिली है। जिस पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *