Crime News

बहराइच : डीसीएम-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, दो चालक जिंदा जले

बहराइच में रविवार देर रात डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर हो गई। फिर दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों चालक केबिन में फंस गए। देखते ही देखते गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। दोनों ड्राइवर जिंदा जल गए। खलासी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। वह भी बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज जारी है।

डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था। दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया- सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी ने बताया- ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीएम सीमेंट लेकर नानपारा जा रहा था। ट्रेलर कृषि यंत्रों को लादकर बहराइच की ओर आ रहा था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *