News

बुलंदशहर में जीजा के छोटे भाई ने किया बलात्कार

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार थाना चंडौस क्षेत्र के युवक के साथ सम्पन्न हुई थी। दोनो पति पत्नी मे 6 माह पहले किसी बात के ऊपर मन मुटाव हो गया। पीड़िता अपने पिता के साथ बड़ी बहन के घर निवासी बागपुर हरियाणा के पास चली गयी थी, जिससे परिवार का विवाद समाप्त हो जाये।

जीजा के छोटे भाई पीड़िता का अपने घर रहने का फायदा उठा कर नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़ित साथ कई बार जबरदस्ती बलात्कार किया और वीडियो बनाई गई और ब्लैकमेल कर लगातार बलात्कार करता रहा।

करीब एक माह पहले पीड़िता के पिता पीड़िता को अपने चोला थाना क्षेत्र के गांव ले आए।

17 मई को पीड़िता के पिता सभी परिवारजनों के साथ खेत पर गये थे। उस समय पीड़िता घर पर अकेली थी। बागपुर हरियाणा निवासी से पीड़िता चोला थाना क्षेत्र के गांव में समय करीब सुबह 11:00 बजे जीजा का छोटा भाई पीड़िता के घर आया।

पीड़िता के साथ जीजा के भाई ने जबरदस्ती बलात्कार करने का प्रयास किया पीड़िता ने जिसका विरोध किया तो जीजा के भाई ने पहले से लगातार हुए बलात्कार की वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित के साथ एक बार फिर जबरदस्ती बलात्कार किया।

जिसके बाद वह अपने क्षेत्र बागपुर हरियाणा चला गया। तब से पीड़िता गुमसुम रहने लगी। पिता ने जब पीड़िता से गुमसुम रहने का कारण पूछा तो पीड़िता ने बलात्कार की घटना व जीजा के भाई के आने का कारण बताया।

पीड़िता ने अपने आप को पांच माह की गर्भवती भी बताया है। और पुष्टि की है कि पीड़ित के पेट मे जो बच्चा है वह जीजा के भाई का ही है। पीड़िता तभी से सदमे में है। पीड़िता डर गयी थी। जिस कारण पीड़िता ने इससे पहले प्रार्थना-पत्र नही दिया।

पीड़िता को जैसे ही गर्भवती होने की जानकारी हुई तो पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर अपने माता पिता व अन्य परिवार वालो से यह बात बताई। जिसकी तहरीर चोला थाना पर दी गई।

चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि-

QuoteImage

पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। अग्रिम कारवाई की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *