बुलंदशहर : भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
बुलंदशहर, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रंजना सिंह ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की रंजना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करती है और कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ जनता के बीच सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।
इस भेंट के दौरान संगठनात्मक मजबूती, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। रंजना सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।

