News

बुलंदशहर : रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, लाठी-डंडों से किया हमला

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित दौलतगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ पुत्र राजपाल ने थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका नानक पुत्र पृथ्वी सिंह से खेत में रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सौरभ के अनुसार, नानक और उसके बेटों रिंकू, केशव, धर्मवीर ने उनके घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज भी की, जिससे सौरभ को कई चोटें आईं।

आरोपियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

पीड़ित सौरभ ने यह भी आरोप लगाया है कि नानक और उसके बेटों ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सौरभ खेत में रास्ते के लिए दोबारा आया तो उसे जान से मार देंगे। इस मामले में सीओ प्रखर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *