Live News

बुलंदशहर : बोर्ड बैठक में भड़के भाजपा सदस्य, भ्रष्टाचार चला तो इलाहाबाद तक घसीटूंगा

Share News
4 / 100

बुलंदशहर , सदर ब्लॉक की बोर्ड बैठक में रालोद की ब्लॉक प्रमुख के सामने भाजपा सदस्य ने जमकर हंगामा किया। भाजपा नेता और ब्लॉक सदस्य कृष्णपाल सिंह ने अफसरों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। अफसरों पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि तुम्हारी मनमानी नहीं चलने दूंगा। यदि इसी प्रकार भ्रष्टाचार किया तो तुम्हे इलाहाबाद (हाईकोर्ट) तक घसीटूंगा। अब प्रदेश में योगी का राज है। बेईमानी नहीं करने दूंगा। भाजपा नेता ने करीब दो घण्टे तक बोर्ड बैठक में हंगामा किया।

भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा करोड़ों रुपए विकास कार्यों के लिए भेजा जा रहा है। इन पैसों की अफसर और ठेकेदारों के बीच जमकर बन्दरबांट की जा रही है। विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। कई जनप्रतिनिधियों की भी इसमें संदिग्ध भूमिका है। मैं पूरे मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट तक ले जाऊंगा। अफसरों को वहां तक घसीटूंगा।

ब्लॉक में नेता प्रतिपक्ष हैं केपी यदि मनमानी की तो ब्लॉक की एक बैठक नहीं दूंगा। सारा पैसा जनता का है। जनता के लिए है। इसे मैं किसी भी कीमत पर तुम्हे हजम नहीं करने दूंगा। भाजपा नेता और ब्लॉक सदस्य कृष्णपाल सिंह (केपी) ब्लॉक में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह ब्लॉक प्रमुख सीमा परवीन के सामने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़े थे, लेकिन पार्टी के अंदर ही भीतरघात होने के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *