बुलंदशहर : भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर के मलका पार्क में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने अंसारी रोड चौराहा तक पैदल मार्च निकाला और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले दलों का असली चेहरा सामने आ गया है और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के पीछे विपक्ष की “घटिया राजनीति” जिम्मेदार है।
भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति करने में लगा है। उन्होंने जोर दिया कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसे विपक्ष ने अपने स्वार्थ के चलते आगे नहीं बढ़ने दिया।
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और विपक्ष के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पारित कर देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

