भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पहली प्राथमिकता : DM कुमार हर्ष
बुलंदशहर के नए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बुलंदशहर कोषागार के डबल लॉक में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने यह भी बताया कि जनपद का विकास और नागरिक अधिकारों को मजबूती प्रदान करना उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल है। उन्होंने प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को अपने काम के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। उनका कार्यालय जनता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, जहां फरियादी सीधे आकर अपनी समस्याएँ बता सकते हैं और सही काम करा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय और वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

