Live News

बुलंदशहर : मोबाइल टावर में चढ़े किसान, बिजली विभाग की लापरवाही पर आत्मदाह की दी धमकी

Share News
4 / 100

स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर पर किसान चढ़ गए। बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद किसान लगभग 4.30 बजे टावर पर चढ़ गए।

किसानों के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके की ओर दौड़ लिया। उप निरीक्षक छैल बिहारी शर्मा, एसआई आकाश सोलंकी, नगर इंचार्ज विपिन रावत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। शादी किसानों को आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा।

जल्द समाधान का दिया भरोसा
किसानों ने दो सप्ताह पहले फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की थी। इसके बाद किसानों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराए जाने के विरोध में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी थी। उधर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को समझा बुझाकर शांत किया गया है। किसानों की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *