Live News

बुलंदशहर : 30 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाई गईं मस्जिद, मेरे पास लिस्ट : प्रवीण तोगड़िया

Share News
5 / 100

बुलंदशहर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और फायर ब्रांड हिंदु नेता डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के अनूपशहर पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष इंडिया हेल्पलाइन डा.विनोद करण के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी में पूरा परिसर हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। महादेवजी की नियमित पूजा चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को याद रखना चाहिए कि तीस हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गयीं हैं। जिसकी लिस्ट मेरे पास है। यह लिस्ट बाहर निकल आई तो हर गांव की मस्जिद में शिवलिंग दिखाई देगा।

आठ करोड़ हिंदुओं से 1989 में लिए गए सवा रुपए की धनराशि से बना राममंदिर

प्रवीण भाई तोगडिया ने आगे कहा कि सपने में प्रभु राम का धनुष दिखने के बाद राम मन्दिर बना। अब सपने में महादेव का डमरू व कृष्ण की बांसुरी दिख रही है। मथुरा व काशी की अब तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने भव्य महल में वापस लौटे हैं। ऐसे ही अब हिंदुओं के घर में भी समृद्धि वापस लौटे। अब हिंदु जाग गया है। जैसी खुशी रा मंदिर को देख कर हो रही है। अब ऐसी खुशी करोड़ों हिंदुओं के घरों में वापस लौटी।

राम मंदिर आठ करोड़ हिंदुओं से 1989 में लिए गए सवा रुपए की धनराशि से बना है। राम मंदिर हिंदुओं की विजय का स्मारक है। इसकी नींव में आठ लाख कार सेवकों का शौर्य है। इस दौरान विक्की कौशिक, डा. विनोद कुमार करण, कपिल प्रधान, सभासद दीपक मीणा, संदीप भारद्वाज, सौरभ सोलंकी, निखिल नंदा, मनु शर्मा, वेदराम सिंह और देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *