News

बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

खुर्जा देहात थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 3 बजे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी मौके से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गुरुवार दोपहर 2 बजे ​मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 7 अक्टूबर की देर शाम ‘डायल 112’ को एक युवती के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को सकुशल नहर से बाहर निकाला। इसके बाद युवती को मिशन शक्ति केंद्र ले जाया गया, जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व परिचित दो युवक, शफीक और भूरा, उसे दिल्ली छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नहर क्षेत्र की ओर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और साक्ष्य मिटाने व जान से मारने की नीयत से उसे नहर में धक्का दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

​पुलिस के अनुसार, गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे खुर्जा देहात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना का वांछित आरोपी नहर पटरी के पास देखा गया है।

​सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

​गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान शफीक पुत्र रफीक (निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथी भूरा पुत्र मुमत्याज (निवासी नरसलघाट, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल शफीक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खुर्जा में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर युवती की जान बचाने वाले डायल 112 के कमांडर और सहचालक की तत्परता को देखते हुए उन्हें 25-25 सौ रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

​पूछताछ में घायल आरोपी शफीक ने बताया कि घटना वाले दिन उसका मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया था। वह उसी मोबाइल की तलाश में दोबारा घटनास्थल के आसपास आया था, जहां पुलिस ने उसे घेर लिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *