News

बुलंदशहर : मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हार्न पर पुलिस का अभियान

बुलंदशहर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हार्न और हूटर के बढ़ते चलन पर नियंत्रण के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 121 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहनों से अवैध उपकरण हटवाए और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस और सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान 18 से 19 अप्रैल 2026 तक चलाया। जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाए जा रहे 43 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, अनाधिकृत प्रेशर हार्न और हूटर का उपयोग कर रहे 78 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 121 वाहन मालिकों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों और मॉडिफाइड उपकरणों के उपयोग पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक किया। आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हार्न या हूटर का प्रयोग न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *