News

बुलंदशहर : रेस्टोरेंट कर्मचारी को पीटा, युवती के कपड़े फाड़े

बुलंदशहर के नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आए रेस्टोरेंट मालिक और उनकी बेटी पर भी हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने सहित विभिन्न धाराओं में दो नामजद सहित करीब 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता का भूड़ रोड पर रेस्टोरेंट है। 9 मई की रात करीब 11 बजे उनके पिता दुकान पर गए थे। पीड़िता अपनी मां के साथ घर के पास आइसक्रीम खा रही थी, तभी उन्होंने देखा कि यश चौधरी और गौरव चौधरी, निवासी मोहन नगर भूड़, अपने साथियों के साथ उनके रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को पीट रहे थे।

जब पीड़िता के पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़िता के बीच-बचाव के लिए पहुंचने पर आरोपियों ने उसे हाथ पकड़कर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रेस्टोरेंट कर्मचारी का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने बाद में माफी मांगी थी, जिसके कारण उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, 31 मई को जब पीड़िता चांदपुर गांव की ओर जा रही थी, तो आरोपियों ने उसे फिर घेर लिया।

उन्होंने गाड़ी की चाबी निकालकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मौके से ही पुलिस को फोन किया। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *