Live News

बुलंदशहर : गर्लफ्रेंड की कमर में मारी गोली…फिर खुद की कनपटी पर

Share News
4 / 100

बुलंदशहर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग कमरे में पहुंचे तो लड़की खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। जबकि लड़का लड़की के पैरों की तरफ गिरा पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था।

पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों के परिवार वालों से पूछताछ की। मामला स्याना क्षेत्र के ग्राम नयावास गांव का है।

जानकारी के अनुसार, नयावास गांव में रहने वाले टीटू जाटव (24) का घर के सामने रहने वाले विजयपाल सिंह की बेटी नेहा (22) के साथ करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। नेहा बीए की छात्रा थी, वो स्याना डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। जबकि टीटू दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। महीने में एक दो बार घर आता था। दोनों की आपस में फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। इस बात की जानकारी नेहा के परिवार वालों को हो गई थी। वे दोनों के रिश्ते का विरोध करते थे।

गांव के लोगों ने बताया कि नेहा के परिवार वालों ने शादी दूसरे लड़के के साथ फिक्स कर दी थी। उसके बाद से टीटू नेहा की शादी का विरोध कर रहा था। टीटू अपना काम छोड़कर दो महीने से अपने घर पर रहा था। उसने कई बार लड़की के परिवार वालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने 13 फरवरी को शादी की तारीख फिक्स की थी। कार्ड बांटने शुरू कर दिए थे।

शादी से 8 दिन पहले आज दोपहर करीब 12 बजे अचानक टीटू तमंचा लेकर पहुंचा और सीधे नेहा के घर में घुस गया। उस समय नेहा के परिवार वाले शादी के कार्ड बांटने गए थे। कमरे में जाकर उसने पहले नेहा को पकड़ लिया, जबतक नेहा कुछ समझ पाती, उसने उसकी कमर में तमंचे से गोली मार दी। उसके बाद उसी कमरे में ही अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि लड़के ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी है। दोनों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों के अफेयर का मामला सामने आ रहा है। लड़की की शादी दूसरी जगह तय होने से लड़का परेशान था। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *