News

बुलंदशहर : सपा नेत्री अर्चना पांडा का भैंसा बुग्गी पर बैठकर जताया विरोध

बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी की नेत्री अर्चना पांडा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के विरोध में भैंसा बुग्गी पर सवार होकर प्रदर्शन किया।

पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने प्रधानमंत्री की अपीलों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले वीआईपी कल्चर छोड़ना चाहिए, उसके बाद अपनी नाकामियों का बोझ आम जनता पर डालना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने प्रचार-प्रसार में लाखों लीटर ईंधन खर्च कर रहे हैं, जबकि आम लोगों से बचत और त्याग की अपेक्षा की जा रही है। सपा नेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति, आर्थिक नीति और रक्षा नीति पूरी तरह विफल रही है।

अर्चना पांडा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता को विभिन्न मुद्दों में उलझाकर देश को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी लोगों से थाली बजवाई जाती है तो कभी मोबाइल की टॉर्च जलवाई जाती है।

इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही और राहगीरों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *