मजदूरों और कांवड़ियों के बीच मारपीट
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिट्ठू पुर गांव में मजदूर और कांवड़ियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान मारपीट की भी घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले में कार्रवाई करने में जुट गई है। मामला शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है।
मिठ्ठनपुर गांव से कांवड़ियों का एक दल दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो रहा था। गांव के पास एक साइकिल सवार मजदूर रास्ते में खड़ा था। कांवड़ियों की ओर से साइकिल हटाने की बात कहने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार मजदूर अपने साथियों के साथ गांव में निर्माण कार्य के लिए जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती विवाद के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कांवड़िये उस स्थान पर पहुंच गए। जहां मजदूर निर्माण कार्य की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
दर्ज हो रहा मुकदमा जांच में जुटी पुलिस इस बारे में क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल का कहना है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिथुनपुर मोड पर सुभाष यादव और बुद्धू चौहान के बीच विवाद हुआ। इस विवाद के बाद बुद्धू चौहान ने अपने घर जाकर 20-25 लोगों को लेकर आए। और सुभाष यादव के घर पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
इस हमले में सुभाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

