Latest

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

दिल्ली-NCR में शुक्रवार को तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे जाम लग गया है। नोएडा के सेक्टर-95 में एक एंबुलेंस पानी में फंस गई।

गुरुवार को द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक नहीं मिला।

उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 97 हो गई है। राज्य के 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार तेज बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *