खुर्जा में अवैध रूप से काटी जा रही काॅलोनियां, जंक्शन रोड़ पर कृर्षि भूमि पर प्लाटिंग
खुर्जा। नोएडा एयरपोर्ट के उदघाटन के बाद से ही भू माफियाओं का गैंग सक्रिय हो गया है। नगर व देहात क्षेंत्रों में धड़ाधड़ अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही है। खुर्जा-बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण और जिला पंचायत विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
खुर्जा में अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही है। बीकेडीए इन अवैध कालोनियों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। नगर व देहात क्षेत्रो में ही दर्जनों अवैध काॅलोनियों काट दी गई है। खुर्जा नगर के अगवाल बाईपास, अंदर कट पर भी अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही है।
तो वही दूसरी तरफ जंक्शन रोड पर भी अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही हे। तो वही कुछ काॅलोनी काटने वाले 143 में कालोनी पास करा रहे है लेकिन नक्सा पास कराये बिना ही कालोनी काट रहे है। अगर ऐसे ही कालोनी कटती रही तो क्षेत्र के आसपास हरियाली खत्म हो जायेगी। तो वही कृर्षि करने के लिए भी भूमि नहीं बच पायेगी। विभागों की मिलीभगवत के कारण कृर्षि भूमि अब मुख्य मार्गो पर समाप्त होने की कगार पर है।

