JOBS

बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों क्लर्क की निकली भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) में 30 खिलाड़ियों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन स्पोर्ट्स पर्सन के लिए है जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। पोस्टिंग के बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

स्पोर्ट्स और स्टेट का नामजेंडर वाइस पदों की संख्या
क्रिकेट (दिल्ली, मुंबई)9 पद (पुरुष)
कबड्डी (मुंबई)11 पद (6 पुरुष, 5 महिला)
टेबल टेनिस (चेन्नई, मुंबई)2 पद (1 पुरुष, 1 महिला)
फुटबॉल (मुंबई)8 पद (पुरुष)
कुल पद30

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएशन की डिग्री

स्पोर्ट्स अचीवमेंट :

  • राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया या इंटर-यूनिवर्सिटी लेवल पर भाग लिया हो।

सिलेक्शन प्रोसेस :

खेल प्रदर्शन के बेसिस पर

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

24,050 – 64,480 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • सामान्य,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी: 850 रुपए
  • एससी,एसटी,महिला,भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *