News

बुलंदशहर : 7 हथियारबंद बदमाशों ने घर में किया हमला, एक बदमाश को पकड़ा

बुलंदशहर के बीवी नगर थाना क्षेत्र के नगला कटक गांव में देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसने का प्रयास किया। घटना के दौरान बदमाशों के हाथों में तमंचे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

वीडियो में एक बदमाश की जेब में तमंचा साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर छह बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। बीवी नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *