Dailynews

एल्विश की CDR से खुली रेव पार्टी की ‘डील’:फोन पर दोस्त को बताई डिमांड, सांप-वेनम और सपेरों का होता था इंतजार

Share News
6 / 100

नोएडा, एल्विश यादव केस में पुलिस ने जिन दोनों आरोपियों विनय और ईश्वार को गिरफ्तार किया। उसमे से विनय एल्विश का दोस्त है और दूसरा ईश्वर मीडिएटर। यहीं मीडिएटर ही रेव पार्टी में सांप, वेनम और नशे का सामान का इन्तजाम कराता था। पुलिस को ये लीड एल्विश की CDR से मिली। एल्विश ने कई बार विनय से बातचीत की।

ये CDR अब केस डायरी में अहम सबूत है। DCP विद्या सागर मिश्र ने बताया कि ये दोनों भी षडयंत्र में शामिल है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी NDCP एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है, जिनमें एल्विश की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में कई अन्य करीबियों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

व पार्टी के लिए कैसे होता था सांप, वेनम और जहर की डील इसे समझे

  • DCP क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी ईश्वर का टेंट का काम है और राहुल सपेरा से उसकी लगातार बात होती रहती थी। कई आयोजनों में वह राहुल को सांपों के साथ बुलाया करता था। वहीं, दूसरा आरोपी विनय एल्विश का खास दोस्त है और उसकी दोस्ती ईश्वर के साथ थी। ईश्वर और विनय दोनों एक ही गांव के है।
  • तफ्तीश की शुरुआत में सपेरा राहुल के पास से एक रजिस्टर मिला। जिसमें 60 पार्टियों का जिक्र किया गया। राहुल ने बताया था कि वह कभी एल्विश से नहीं मिला। उसकी फोन पर भी बातचीत नहीं हुई। उसने एक पाइंट बताया कि ये पार्टी मीडिएटर द्वारा कराई जाती थी। उसके पास सिर्फ मीडिएटर का ही फोन आता था और वो ही उसे सांप , वेनम और सेपेरों के पैसे देता था। पुलिस को इस मीडिएटर की तलाश थी। उन्होंने एल्विश की सीडीआर चेक । उसने विनय से बातचीत का जिक्र आया।
  • दरअसल इस मामले में एल्विश या इन जैसे और लोगों को पार्टी आर्गनाइज करनी होती थी तो वो विनय को फोन करता था। और डिमांड बताता था। विनय ईश्वर को फोन करता और ईश्वर राहुल को फोन करके डिमांड और पैसे बताता था। पार्टी में पहुंचने वाले हर सामान पर इन दोनों को मोटा कमीशन होता था। जबकि राहुल को काफी कम पैसे मिलते थे। एक बार डील सेट होने पर राहुल सपेरे, वेनम और सांप को बताए गए ठिकाने पर पहुंचा देता था।

मंगलवार रात दो बजे शुरू हुई पूछताछ, 55 से ज्यादा किए सवाल
मंगलवार रात दो बजे तक चली पूछताछ के दौरान पुलिस की टीम ने ईश्वर और विनय से करीब 55 सवाल किए। जांच अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की। ईश्वर और विनय को यह कहकर बुलाया गया था कि एल्विश प्रकरण में पूछताछ की कुछ औपचारिकताएं करनी हैं। पहला सवाल जब दोनों से नशे की पार्टी और सपेरों से संबंध को लेकर पूछा गया, तो दोनों ने इससे पल्ला झाड़ दिया।

दोनों ने कहा कि वे सपेरे राहुल को नहीं जानते हैं। इसके बाद पहले से ही सबूतों का जखीरा लेकर बैठी नोएडा पुलिस ने तीनों की कॉल डिटेल विनय और ईश्वर के सामने रख दी। ईश्वर और विनय की बातचीत का सबूत भी पुलिस ने इस दौरान सामने रखा। मैराथन पूछताछ के बाद ईश्वर और विनय के साथ आए उसके साथियों को बताया गया कि दोनों को पुलिस पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर रही है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में हुई रेव पार्टी में इन दोनों ने ही कराई डील
राहुल के रजिस्टर में जिन पार्टियों का जिक्र किया गया। उसने से अधिकांश गुरुग्राम और फरीदाबाद में की गई। इन पार्टियों में एल्विश जहां भी गया वहां सांप और वेनम का इंतजाम इन दोनों ने मिलकर कराया। ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

हालांकि ये चेन काफी लंबी है। इसमें कई और लोग भी शामिल है। DCP ने बताया कि ये नेक्सेस काफी बड़ा है। जल्द ही पूरे नेक्सेस को खोला जाएगा। काफी साक्ष्य मिले है जिनको केस डायरी में शामिल करते हुए चार्ज शीट फाइल की जाएगी।

एल्विश के वकील जमानत के लिए दोबारा डालेंगे याचिका
बुधवार को एल्विश को उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एल्विश कोर्ट रिमांड चेंज के तहत सेक्शन में बदलाव किया गया। अब एल्विश पर सेक्शन 8, 8/22,27,27a, 29,32 NDCP है। जमानत के लिए दोबारा से याचिका डालनी होगी। इससे पहले जमानत के लिए सेक्शन 8/20, 120बी के तहत याचिका लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *