Latest

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

Share News
5 / 100

पटना, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मधेपुरा जिला के रहने वाले अरविंद कुमार राम को मथुरा जिला का सरकारी जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 ईस्वी में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे अहिंसा के पुजारी थे और इनको नरम दल का नेता भी कहा जाता है। 1930 में नमक सत्याग्रह और उसके बाद 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इन्हे दक्षिण अफ्रीका और भारतीय जेल में कई सालों तक जेल में रहना पड़ा। लेकिन सत्य से विचलित कभी नहीं हुआ।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून से रेडियो प्रसारण के माध्यम से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता संबोधित करते हुए आजाद हिंद फौज के सैनिकों के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी थी। इस प्रकार गांधी जी ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से हमारे देश को स्वतंत्र करा लिया। और आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनको गोली मार के हत्या कर दी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार प्रभात वर्मा, मधेपुरा महासचिव अरुण कुमार,धनंजय पटेल, राकेश साहनी, राम आशीष साहनी, आकाश कुमार, अतुल कुमार, रिपू कुमार, अंजनि कुमार, नरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद तबारक आलम, संतोष झा, रिंकी गुप्ता, लक्ष्मी देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *