Religion

नवरात्रि के पहले दिन 4 राशिवालों को मिलेगा मातारानी का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर रविवार को है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करके मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन यानि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 4 राशिवालों के लिए शुभ है. इन लोगों पर मां दुर्गा की कृपा होगी, जिससे इनके सपने पूरे होंगे. आप कोई नया घर खरीदना चाहते हैं या फिर नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी. यह दिन आपके लिए सफलता और समृद्धिदायक होगा.

नवरात्रि के पहले दिन की लकी राशियां

मेष: मेष राशिवालों को नवरात्रि के पहले दिन करियर में उन्नति मिल सकती है. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन प्रमोशन के कारण आपको वर्तमान शहर बदलना पड़ सकता है. नई नौकरी के लिए नए शहर में जाने का योग बन सकता है. इस दिन परिवार में खुशहाली रहेगी, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, उन लोगों की शादी का सपना पूरा हो सकता है, उनकी शादी की बात पक्की हो सकती है. सोशल नेटवर्क बढ़ाने से आपको करियर में नए मौके मिल सकते हैं.

वृश्चिक: नवरात्रि के पहले दिन वृश्चिक राशिवालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आपकी समस्याओं का अंत होगा. आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे. इस दिन आपको कोई खुशखबरी या फिर जरूरी सूचना मिल सकती है, जिसका काफी समय से इंतजार था. कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे. जो लोग अपने लव पार्टनर के साथ विवाह करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल बन रहा है. घरवाले आपकी लव मैरिज के लिए सहमत होंगे. जिनका कुछ महीने पहले विवाह हुआ है, उनको संतान सुख मिल सकता है.

मकर: मातारानी की कृपा से मकर राशिवालों के जीवन के संकट दूर होंगे. आपके काम में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने क्षेत्र में मेहनत करनी होगी क्योंकि आप जो पद और पैसा पाना चाहते हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है. नई जॉब का योग बन रहा है, अपने प्रयास करते रहें. इस दिन आपको विदेश में नौकरी पाने या शिक्षा से जुड़ा कोई प्रस्ताव मिल सकता है.

कुंभ: नवरात्रि के पहले दिन कुंभ राशिवालों पर मां दुर्गा की कृपा होगी. आपने जो घर खरीदने का सपना देख रहा है, वह इस नवरात्रि पूरा हो सकता है. आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो सकते हैं, जिससे आपको मकान खरीदने में आसानी होगी. आपकी उम्मीद न छोड़ने की आदत आपको करियर में उन्नति का मार्ग दिखाएगी. अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ता से समर्पित रहें, सफलता प्राप्त होगी. आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी. आप अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, इससे आपके काम आसान होंगे.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *