Crime News

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही युवती का रेप

लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती से दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर चार साल पहले हुई दोस्ती के बाद युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। 35 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में आगरा निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक हैंडीक्राफ्ट का काम करता है

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित कुमार आगरा के गड़सान इलाके का रहने वाला है और हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान युवती से हुई थी। इसी दौरान उसने विश्वास में लेकर युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें मंगवा लीं। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को आरोपी उसके फ्लैट में घुस आया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

रात 2 बजे पिता को बताई आपबीती

घटना के अगले दिन यानी 22 अप्रैल की रात करीब 2 बजे युवती ने फोन कर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हुसैनगंज थाने के एसएसआई सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *