News

बुलंदशहर में पकड़ा गया 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी

पी में 40 साल से रह रहे एक पाकिस्तानी को बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। वह पश्विमी यूपी के कई शहरों में नाम बदल-बदलकर रहा था। पुलिस को आशंका है कि वह स्लीपर सेल एजेंट हो सकता है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया- शुक्रवार शाम आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आधार कार्ड में उसका नाम सैयद वासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद, निवासी- 126 सुशीला विहार बुलंदशहर लिखा है।

जब पड़ताल की गई तो उसके पासपोर्ट पर उसका असली नाम- बासिद इरशाद (55) पुत्र इरशाद अहमद, पता-मकान संख्या 26, ए-ब्लॉक 125-एफ, न्यू कराची, पाकिस्तान लिखा मिला।

एसपी ने बताया कि बासिद को 2012 में मेरठ में पहचान छिपाकर अवैध रूप से रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब तक उसे डिपोर्ट क्यों नहीं किया गया? पुलिस से बचकर वह बुलंदशहर कैसे आया? इस बारे में जानकारी के लिए मेरठ पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

एसपी ने कहा- हमें सूचना मिली थी कि एक युवक पिछले कई सालों से किराए के मकान में पहचान बदलकर रह रहा है। वह किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद गुरुवार शाम कोतवाली में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आरोपी पकड़ा गया।

आरोपी बोला- मां को मिला था लॉन्ग टर्म वीजा

पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसकी मां बिलकिस फातिमा पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भारत आई थीं। बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में दूसरी शादी कर ली थी। उन्हें लॉन्ग टर्म वीजा मिल गया था। आरोपी ने भी लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह लंबित पड़ा रहा।

इसके बाद उसने भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। 2012 में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में विदेशी अधिनियम के तहत आरोपी मुकदमा दर्ज हुआ था। अब बुलंदशहर में उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2) में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रहा था। बरामद दस्तावेजों का विभिन्न विभागों से सत्यापन कराया गया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि युवक किसी आतंकी संगठन की स्लीपर सेल से भी जुड़ा हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *