खुर्जा : अरविंद सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोइंग खिलाड़ी को 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार किया सम्मानित
बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के खाबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी और ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल एवं साहसिक पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया। अरविंद सिंह वर्ष 2025 के लिए चुने गए 17 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।
किसान परिवार से निकलकर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक
अरविंद सिंह खुर्जा क्षेत्र के खाबरा गांव के किसान विजय सिंह के बेटे हैं। उन्होंने रोइंग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गांव के खिलाड़ी को देश के प्रतिष्ठित खेल सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अरविंद सिंह वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने रोइंग का अभ्यास शुरू किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। लगातार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय रोइंग टीम में जगह मिली।
टोक्यो ओलंपिक में किया था भारत का प्रतिनिधित्व
अरविंद सिंह ने 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में साथी खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट के साथ लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। रोइंग में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया था।
राष्ट्रपति भवन में मिला देश का प्रतिष्ठित खेल सम्मान
13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरविंद सिंह समेत खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। अरविंद के सम्मानित होने से खाबरा गांव और पूरे बुलंदशहर क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

