Religion

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण, मेष समेत 8 राशिवालों पर अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan 2026 Negative Impact: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन के अवसर पर लगने वाला है. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. इस चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव मेष समेत 8 राशिवालों पर देखने को मिलेगा. इन लोगों के करियर और मानसिक स्तर पर उथल-पुथल मच सकता है. बॉस से रिश्ते खराब हो सकते हैं, कार्यक्षेत्र में असहयोग, तनाव-अवसाद आदि की स्थिति बन सकती है.

चंद्र ग्रहण का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

मेष: चंद्र ग्रहण की वजह से मेष राशिवालों को कार्यक्षेत्र में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. वहीं आसानी से काम नहीं बनेंगे, सफलता के लिए बहुत ही परिश्रम की आवश्यकता होगी. मन को शांत रखें और क्रोध न करें.

वृषभ: चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के लिए करियर में अनुकूल समय नहीं लाने वाला. अपने बॉस से मतभेद या वाद विवाद से बचें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. करियर में स्थान परिवर्तन या बदलाव की स्थिति बन सकती है. इस समय में काम को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.

मिथुन: चंद्र ग्रहण के कारण मिथुन राशिवालों के घर में तनाव, विवाद आ​दि की स्थिति बन सकती है. इससे आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं. बहस से अच्छा है कि शांति और धैर्य के साथ काम लें. इस दिन अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो वे बीमार हो सकते हैं. कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है.

सिंह: चंद्र ग्रहण से सिंह वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इस समय में आपको धन हानि हो सकती है, निवेश न करें. बिजनेस करने वालों को सावधानी से काम करना होगा, नहीं तो कोई अच्छी डील हाथ से जा सकती है. काम में बाधाएं आएंगी. मन बेचैन रहेगा, क्रोध करने और वाणी पर संयम न होने से परिवार में कलह की स्थिति होगी. इससे विवाद हो सकता है.

तुला: यह चंद्र ग्रहण तुला वालों के जीवन में सृजनात्मक और भावनात्मक स्तर पर उतार-चढ़ाव ला सकता है. इस समय में आपकी सेहत खराब हो सकती है, वहीं मन में बेचैनी और जल्दीबाजी की वजह से आपके काम खराब हो सकते हैं. ओवर कॉन्फिडेंस से बनते काम बिगड़ सकते हैं. इस समय में आप कोई नया काम करने से बचें और कोई जोखिम न लें. योग, ध्यान आदि से मन को शांत रखें.

मकर: चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव मकर वालों पर भी देखने को मिलेगा. आपको सलाह है कि आप इस समय में कोई ​निवेश न करें या किसी को रुपए उधार न दें. पैसा फंस सकता है. आपकी वित्तीय स्थिति लड़खड़ा सकती है. आप लोगों से स्पष्ट बात करें, नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है.

कुंभ: य​ह चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि कुंभ में लगेगा, जिस वजह से इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर अधिक हो सकता है. इस समय में कोई ऐसा काम या बात न करें, जिससे आपकी पद और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे. अपने व्यक्तित्व और साख के प्रति सतर्क रहें, नहीं तो कोई लांछन या झूठे आरोप लग सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

मीन: चंद्र ग्रहण के दिन मीन वालों को अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है. इससे आपका बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है. यदि कोई कोर्ट केस या विवाद चल रहा है तो आप सजग रहें.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *