Religion

दिसंबर में  6 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु को ऐसा छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर जीवन में अचानक बदलाव और उतार-चढ़ाव ला सकता है. 5 दिसंबर 2026 को राहु के मकर राशि में गोचर की बात कही जा रही है. इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृश्चिक, सिंह और मीन राशि वालों के लिए यह समय अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. वहीं तुला, कुंभ और मिथुन राशि वालों को कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बाकी राशियों के लिए यह गोचर मिले-जुले नतीजे देने वाला रह सकता है.

इन 6 राशियों पर रहेगा राहु गोचर का मिला-जुला असर मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए राहु का गोचर करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है. कामकाज में नई जिम्मेदारी या तरक्की मिलने की संभावना रहेगी. हालांकि, पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ने की आशंका है. ऐसे में पैसों का हिसाब रखकर चलना बेहतर होगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *