Crime News

मथुरा की DPRO किरण चौधरी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मथुरा की DPRO किरण चौधरी को विजिलेंस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उन पर 70 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। लखनऊ टीम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके घर पर पहुंची। इसके बाद उनको कार में बैठाकर ले गई है।

DG विजिलेंस राजीव कृष्णा के मुताबिक, DPRO को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। टीम 4 कारों के जरिए किरण चौधरी के घर पहुंची। कार में करीब 4-5 महिला अधिकारी मौजूद थीं, साथ में अन्य अधिकारी भी थे। जैसे ही दरवाजा खटकाया। कर्मी को शांत रहने को कहा।

छापेमारी के दौरान किरण चौधरी का मोबाइल फोन जमा करा लिया गया। बंद कमरे में महिला अधिकारियों ने मथुरा DPRO से करीब 30-45 मिनट तक पूछताछ की।

किरण चौधरी के बारे में विजिलेंस टीम को रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी का ग्राफ तैयार किया। टीम की महिला अफसर ही फरियादी बनकर DPRO किरण चौधरी के घर पहुंची। इस दौरान उन्हें 70 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *