Crime News

वाराणसी में टीचर ने नर्सरी के बच्चे का प्राइवेट-पार्ट जलाया

वाराणसी में नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट उसकी स्कूल टीचर ने जला दिया। परिवार ने स्कूल में शिकायत की तो प्रिंसिपल ने देख लेने की धमकी भी दी। बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

बच्चे के पिता ने बताया स्कूल में उनके बेटे को पेशाब लगा था। उसने टीचर से बाथरूम जाने को कहा, पर उन्होंने जाने नहीं दिया। इसके बाद उसने पैंट में पेशाब कर दिया। इससे गुस्से में आकर टीचर ने उसका प्राईवेट पार्ट चाकू गर्म करके जला दिया। अकथा पहड़िया के रहने वाले केशरी जायसवाल पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में पैक्टिस करते हैं। उनका पांच साल का इकलौता बेटा है। उन्हांने बताया कि मेरा बेटा अकथा के ही सेरेन सोनी प्ले स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। उसका एडमिशन इसी साल करवाया है। रोजाना की तरह 24 जुलाई को भी वह स्कूल गया था। वहां से घर लौटा तो, उसने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द बताया।

बच्चे की मां ने उसे चेक किया तो उसके प्राइवेट पार्ट पर छाला पड़ा हुआ था। उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने बताया की उसकी टीचर प्रीति कुशवाह ने ऐसा किया है। के

केशरी जायसवाल ने बताया कि मेरे बेटे ने बाथरूम जाने के लिए अपनी टीचर से परमिशन मांगी तो टीचर ने नहीं दी। उसे जोर की लगी थी, इसलिए पैंट में कर दिया तो वह गुस्सा करने लगीं। टीचर प्रीति कुशवाहा उसे लेकर दूसरे कमरे में गईं और गैस चूल्हा जलाकर चाकू गर्म किया। उसके बाद उसके प्राइवट पार्ट को जला दिया। बच्चे से कहा कि, अब ऐसा करोगे तो इससे भी ज्यादा बुरी हालत करेंगे।

केशरी जायसवाल ने बताया- इसके बाद मेरी पत्नी ने फौरन प्रिंसपल हेमलता सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने धमकी दी की जो करना है कर लो। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। आज सुबह 25 जुलाई को मैं पत्नी और बच्चा स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल और प्रबंधक से मुलाकात कर शिकायत की। कोई एक्शन लेने के बजाए उन्होंने कहा की आप को जो करना है कर लीजिए हम कोई मदद नहीं कर पाएंगे।

केशरी जायसवाल ने बताया कि बच्चा डरा हुआ और स्कूल जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस से गुहार लगाईं है।

लालपुर-पांडेयपुर के इंस्पेक्टर ने बताया – बच्चे के प्राइवेट पार्ट जलाने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल अस्पताल भेजा गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *