बुलंदशहर पुलिस ने कांवड़ यात्रा पर जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
बुलन्दशहर पुलिस प्रशासन ने सावन महीने और कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह योजना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बनाई गई है।
इस साल सावन महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। शिवरात्रि का त्योहार 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी और हल्के वाहनों के संचालन के लिए तिथिवार समय और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन चार चरणों में प्रभावी रहेगा:
पहला चरण: 31 जुलाई 2026 सुबह 08:00 बजे से 03 अगस्त 2026 रात 20:00 बजे तक। दूसरा चरण शिवरात्रि विशेष: 07 अगस्त 2026 सुबह 08:00 बजे से 13 अगस्त 2026 रात 20:00 बजे तक।
तीसरा चरण: 14 अगस्त 2026 सुबह 08:00 बजे से 17 अगस्त 2026 रात 20:00 बजे तक।
चौथा चरण: 21 अगस्त 2026 सुबह 08:00 बजे से 25 अगस्त 2026 रात 20:00 बजे तक।
पुलिस डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है…
डासना, छिजारसी, खुडलिया कट (हापुड़) से आने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेस-वे (मेरठ रैम्प) होकर 32.50 किमी माइलस्टोन से टर्न लेकर मंगरोली कट (अमरोहा) व खिरनी कट (सम्भल) होते हुए मुरादाबाद और बरेली की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार, बरेली और मुरादाबाद से आने वाले वाहन खिरनी व मंगरोली कट से गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खुडलिया कट (NH-09), छिजारसी व डासना होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद की ओर निकलेंगे।
बरेली, मुरादाबाद और सम्भल से आने वाले वाहन किठौर, टियाला मोड़, ततारपुर (NH-09) और खुडलिया कट होकर गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
बुलन्दशहर से मुरादाबाद या बरेली की तरफ जाने और आने वाले वाहन बुलन्दशहर ➔ शिकारपुर ➔ डिबाई ➔ नरौरा ➔ सम्भल मार्ग का उपयोग करेंगे।
अलीगढ़ से मेरठ या हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन अरनियां ➔ खुर्जा बाईपास ➔ बुलन्दशहर बाईपास ➔ सिकन्द्राबाद (चौकी जोखाबाद) ➔ गांव कोट ईस्टर्न पेरिफेरल ➔ डासना/छिजारसी ➔ किठौर होकर गुजरेंगे।
हल्के वाहन किठौर, NH-09, गुलावठी बाईपास, मिठ्ठेपुर तिराहा, जैनपुर तिराहा, भूड़ चौराहा, कोतवाली देहात, खुर्जा देहात होते हुए अलीगढ़ जा सकेंगे। अनूपशहर अड्डे से अनूपशहर की ओर जाने वाले समस्त भारी एवं हल्के व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

